DehradunUttrakhand

Mussoorie: भारी बारिश से NH-707A का हिस्सा बहा, कैंपटी-यमुना ब्रिज मार्ग बंद

लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देर रात डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। सड़क का हिस्सा टूटने के बाद कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।

मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूटने की सूचना मिलने के बाद कैम्पटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को रोक दिया।

कैम्पटी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर यात्रा न करें। इसी तरह यमुना घाटी की तरफ से आने वाले वाहनों को भी मसूरी की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। सड़क की स्थिति को देखते हुए मार्ग पर आवाजाही बहाल होने तक यात्रियों से सावधानी बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!