DehradunUttrakhand
रुड़की में कावड़ पटरी पर चार बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, छह घायल

रुड़की में कलियर रोड पर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं, मौके पर ही तीन युवकों की मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।