महाराष्ट्र

बेटे की iPhone की जिद ने तबाह किया पूरा परिवार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बेटे को बचाने पहुंचे पिता की भी खाई में गिरकर मौत, कुछ देर बाद मां ने भी कूदकर जान दे दी।

महाराष्ट्र में iPhone खरीदने की जिद ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। 19 वर्षीय युवक आत्महत्या करने के इरादे से खाई के पास पहुंचा था। करीब तीन घंटे तक माता-पिता उसे समझाते रहे, लेकिन बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी खाई में जा गिरे। पति और बेटे को खाई में गिरता देख मां ने भी छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई।

तीन घंटे तक पहाड़ी के मुहाने पर खड़ा रहा युवक

सोलापुर-धुले महामार्ग पर तिसगांव के आगे खवड्या डोंगर इलाके में एक युवक करीब तीन घंटे तक पहाड़ी के किनारे खड़ा रहा और नीचे कूदने की धमकी देता रहा। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक को समझाने और बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इसी दौरान उसे बचाने पहुंचे उसके माता-पिता भी खाई में गिर गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

बचाने गया पिता भी खाई में गिरा

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। वीडियो में तीनों को पहाड़ी से नीचे खाई की ओर गिरते हुए देखा जा सकता है।जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय युवक बार-बार खाई में कूदने की धमकी दे रहा था और पहाड़ी के बिल्कुल किनारे खड़ा था। उसके माता-पिता और गांव के कुछ अन्य लोग काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश करते रहे।इसी दौरान युवक का पिता धीरे-धीरे उसके पास पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन अचानक युवक नीचे गिर गया और उसे बचाने की कोशिश में पिता भी उसके साथ खाई में जा गिरा। यह देखकर मौके पर मौजूद युवक की मां ने भी खाई में छलांग लगा दी।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!