DehradunUttrakhandउत्तराखंडदेहरादून

कच्छ में भीषण सड़क हादसा: उत्तराखंड के सैन्य परिवार के सात लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल

खावड़ा-भुज हाईवे पर कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, हादसे में दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत तीन बच्चों ने गंवाई जान; पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून। गुजरात के कच्छ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक सैन्य परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। हादसा 21 नवंबर की रात खावड़ा-भुज हाईवे पर हुआ, जब परिवार की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड से कच्छ घूमने पहुंचे सैन्य परिवार के सदस्य दिवाली की छुट्टियां बिताने के लिए गुजरात आए थे। शनिवार को कच्छ के रण घूमने के बाद परिवार कार से भुज लौट रहा था। इसी दौरान खावड़ा-भुज हाईवे पर उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हुई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन महीने की मासूम बच्ची भी शामिल बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भुज स्थित जीके जनरल अस्पताल पहुंचाए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक परिवार सेना से जुड़ा हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही सेना के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

कार की नंबर प्लेट हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई, जिस पर केवल UK07 दिखाई दे रहा है। इससे मृतक परिवार के उत्तराखंड और संभवतः देहरादून से संबंधित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, परिवार की पहचान और निवास स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कच्छ में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

सीएम धामी ने व्यक्त की संवेदना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुर्घटना में कई लोगों के असमय काल-कवलित होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!