शास्त्रीनगर में दो क्रैच सेंटर का शुभारंभ, कामकाजी महिलाओं के बच्चों को मिलेगी सुरक्षित देखभाल

देहरादून। माउंटेन चिल्ड्रंस फाउंडेशन ने अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक के शास्त्रीनगर सीमाद्वार में 7 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए दो क्रैच सेंटर (शिशु घर) शुरू किए हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के बच्चों को सुरक्षित, पोषणयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक देखभाल और विकास संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

शनिवार को शास्त्रीनगर सीमाद्वार में दोनों क्रैच सेंटरों का उद्घाटन पार्षद विनोद रावत एवं पार्षद बबीता गुप्ता ने किया। इस दौरान बच्चों की देखभाल, पोषण और प्रारंभिक विकास को लेकर केंद्रों की भूमिका पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर विष्णु राणा, कार्यकत्री सुधा, आशा कार्यकत्री मंजू कोठारी सहित समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद रहे। माउंटेन चिल्ड्रंस फाउंडेशन की ओर से तृप्ति, संगीता, अदिति कौर, द्वारिका नौनी, सुधीर भट्ट, दीपिका, मनोहर, प्रदीप और नीरज तथा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से अमरीश बिष्ट, रवि जीना, संजय सेमवाल, प्रिया और राहुल ने प्रतिभाग किया।