DehradunUttrakhand
किशनपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित i20 कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, तीन घायल
देहरादून में कैनाल रोड पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

देहरादून। किशनपुर क्षेत्र में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि अनियंत्रित कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।