DehradunUttrakhand

नालापानी चौक पर महिला के अपहरण का प्रयास नाकाम करने वाली तीन सफाई कर्मचारी सम्मानित

देहरादून। सहस्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक पर महिला के अपहरण के प्रयास को विफल करने वाली तीन महिला सफाई कर्मचारियों को नगर निगम में सम्मानित किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला की मौजूदगी में अपने कक्ष में अनीता देवी, माया देवी और सविता देवी को शॉल ओढ़ाकर और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान मेयर सौरभ थपलियाल ने तीनों महिला कर्मचारियों के साहस और सूझबूझ की सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने निडरता दिखाते हुए महिला के अपहरण के प्रयास को विफल करने में अहम भूमिका निभाई। उनके साहस और तत्परता से महिला को सुरक्षित बचाने में मदद मिली।इस तरह की सजगता और हिम्मत समाज के लिए प्रेरणादायक है साथ ही उनके इस काम से वाल्मीकि समाज और पूरे नगर निगम का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैद, नगर निगम शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार (सोनू खैरवाल), हलका प्रधान अरविंद कुमार, अरुण कुमार और तेजपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!