Uttrakhandरुड़की

रुड़की में डबल मर्डर: भाई ने बहन और युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग का शक

रुड़की के  झबरेड़ा क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहा प्रेम प्रसंग का शक होने पर भाई ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मार दी, जिससे दोनों की ही मौत हो गई ।  इस घटना से पूरे गाव मे सनसनी फैल गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी को लेकर भाई ने अपनी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!