विदेश

ईरान का बड़ा बयान, 60% यूरेनियम इनरिचमेंट से पीछे हटने से इनकार

तेहरान: ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर रुख साफ कर दिया है। ईरानी संसदीय समिति के प्रमुख मोहम्मद सालेह जोकर ने कहा कि देश 60 फीसदी यूरेनियम इनरिचमेंट की क्षमता से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने इसे ईरान का अधिकार बताया और कहा कि परमाणु तकनीक का शांतिपूर्ण इस्तेमाल करना देश का जायज हक है।

वहीं, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कहा कि अमेरिका के सहमत होने पर इसे खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों देशों के बीच अविश्वास के चलते बातचीत आसान नहीं होगी।

उधर, अमेरिकी प्रतिबंधों का असर भी दिखाई दे रहा है। इराक में कुछ ईरानी एयरलाइंस की सेवाओं पर रोक लगाई गई है। ईरान पर ऊर्जा के लिए निर्भरता के चलते इस फैसले से इराक में गैस आपूर्ति को लेकर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!