तेलंगाना: गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में एक सब-इंस्पेक्टर के भी शामिल होने की बात सामने आई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी अभी सामने आना बाकी है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।