UncategorizedUttrakhandमसूरी
मसूरी में देर रात बड़ा सड़क हादसा
मसूरी में देर रात बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार
मसूरी। कैंप्टी रोड पर सांझा दरबार के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार हापुड़ निवासी 25 वर्षीय चालक घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि चालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे वाहन की तेज रफ्तार, नियंत्रण खोना या अन्य कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पहाड़ी मार्गों पर रात के समय वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। पुलिस ने वाहन चालकों से गति नियंत्रित रखने और सुरक्षित तरीके से यात्रा करने की अपील की है।