DehradunUttrakhand

उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता; घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग घबरा गए और कुछ लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार  भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र के आसपास रहा। भूकंप के झटके रुद्रपुर, चंपावत, नैनीताल, हल्द्वानी और पौड़ी समेत आसपास के कई इलाकों में महसूस किए जाने की सूचना है।

भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!