DehradunUttrakhandसामाजिक

संयुक्त नागरिक संगठन ने नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय को पुष्प भेंट कर व्यक्त किया आभार

संयुक्त नागरिक संगठन ने नगर आयुक्त को पुष्प भेंट कर जताया आभार

देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय से भेंट कर शहर हित एवं जनहित में उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के लिए पुष्प भेंट कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने देहरादून शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, शहर के विकास कार्यों को गति देने तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर के सुव्यवस्थित विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्य महत्वपूर्ण हैं।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इस दिशा में नगर निगम प्रशासन निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने शहर के विकास एवं स्वच्छता के लिए नागरिकों और सामाजिक संगठनों से सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी, गिरीश भट्ट, अवधेश शर्मा, उमेश सक्सेना, नवीन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!