DehradunUttrakhandहादसा
जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर लापताः क्रैश होने की आशंका, पुलिस-प्रशासन की टीमें तलाश में जुटीं
जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर लापताः क्रैश होने की आशंका
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा एक हेलिकॉप्टर लापता हो गया। हेलिकॉप्टर चार्ली एक्सरे कंपनी का बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसमें 5 यात्रियों और एक पायलट समेत 6 लोग सवार थे। क्षेत्र में कल से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। हेलिकॉप्टर का संपर्क टूटने के बाद उसके क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है।”

“हेलिकॉप्टर के जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के आसपास लापता होने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तलाश में जुट गईं। फिलहाल हेलिकॉप्टर की सटीक लोकेशन और उसमें सवार लोगों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टीमें लगातार खोजबीन कर रही हैं।”