DehradunUttrakhandउत्तरकाशीहादसा

उत्तरकाशी के केदारताल में लापता 2 ट्रैकरों के शव मिलेः एक पुरुष और एक महिला शामिल; 6 की तलाश जारी, बंगाल CM ने जताई चिंता

उत्तरकाशी के केदारताल में लापता 2 ट्रैकरों के शव मिलेः

“उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर लापता 8 लोगों में से 2 के शव बरामद हुए हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। बाकी 6 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 29 अक्टूबर को भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आने से 8 लोग लापता हो गए थे। रेस्क्यू टीमों को इससे पहले घटनास्थल के पास कुछ सामान भी मिला था।”

 

“लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के 5 ट्रैकर, उत्तर प्रदेश के 2 ट्रैकर और उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल थे। इस बीच गाइड के पिता मोहन राणा ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना को शामिल करने की मांग की है। उनका दावा है कि उनका बेटा और उसके साथी हिमस्खलन की चपेट में आए होंगे। उन्होंने बताया कि दल के पास दो से तीन दिन का खाने-पीने का सामान था।”

“रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF, SDRF, उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग और नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) की टीमें जुटी हैं। खराब मौसम और लगातार बर्फबारी के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी मामले पर चिंता जताते हुए उत्तराखंड प्रशासन से रेस्क्यू की रिपोर्ट मांगी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!