DehradunUttrakhand
जनगणना-2027 एवं स्वगणना अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से किया जा रहा संपर्क

भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनगणना-2027 एवं स्वगणना अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनगणना दल द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक संगठनों से संपर्क कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में गत दिवस जनगणना दल ने माननीय मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट की। इस दौरान उनकी स्वगणना की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई गई। साथ ही उनसे आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित करने तथा इस अभियान में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए सहयोग एवं अपील करने का अनुरोध किया गया।

उन्होंने स्वगणना की इस पहल को जनगणना प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।