DehradunUttrakhandउत्तराखंडहरिद्वार

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकली विशाल प्रभात फेरी, संगत ने किया गुरुवाणी का गुणगान

हरिद्वार। सिक्ख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे की ओर से शहर में विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और गुरुवाणी का गुणगान किया।

प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रेमनगर पुल स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी धरना स्थल से हुआ। इसके बाद प्रभात फेरी कृष्णा नगर, दादूबाग, कनखल थाना और चौक बाजार होते हुए गुरु अमरदास गुरुद्वारे पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया।

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकली विशाल प्रभात फेरी, संगत ने किया गुरुवाणी का गुणगान
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकली विशाल प्रभात फेरी, संगत ने किया गुरुवाणी का गुणगान

इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जन्म संसार के उद्धार और मानवता को सही मार्ग दिखाने के लिए हुआ था। उन्होंने समाज को भाईचारे, प्रेम, समानता और सौहार्द का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!