DehradunUttrakhand

हरीश रावत-यशपाल आर्य की माला खींचतान पर सैलजा की सफाई, बोलीं- मजाक को बना दिया गंभीर मुद्दा

देहरादून। बागेश्वर में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर हुई खींचतान पर अब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को आपसी मजाक बताते हुए मीडिया पर इसे बेवजह गंभीर मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

सोमवार को पत्रकारों ने जब सैलजा से बागेश्वर में हुई घटना को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि नेताओं के बीच कभी-कभी ऐसी बातें हो जाती हैं, जिन्हें लेकर अनावश्यक विवाद नहीं खड़ा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे को सम्मान देने की बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। ऐसी खबरों के पीछे की मंशा पर भी सवाल उठते हैं।

मीडिया पर बरसीं सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में जहां अनुशासनहीनता दिखाई देगी, वहां कार्रवाई की जाएगी और आगे भी पार्टी इस मामले में सख्त रहेगी। हालांकि, उन्होंने बागेश्वर की घटना को अनुशासनहीनता मानने से इनकार करते हुए इसे आपसी मजाक बताया।

हरीश रावत-यशपाल आर्य की माला खींचतान पर सैलजा की सफाई, बोलीं- मजाक को बना दिया गंभीर मुद्दा

उन्होंने मीडिया से सवाल करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता क्या आपस में दंगल कर रहे थे? इस तरह की घटनाओं को गलत तरीके से दिखाकर राजनीतिक विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

बागेश्वर में माला पहनाने को लेकर हुई थी खींचतान

20 नवंबर को बागेश्वर में कांग्रेस के ‘शक्ति प्रदर्शन’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर उस समय असहज स्थिति बन गई थी, जब हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच एक-दूसरे को माला पहनाने को लेकर खींचतान शुरू हो गई। दोनों नेता पहले एक-दूसरे को माला पहनाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान मंच पर मौजूद कुमारी सैलजा भी हंसती नजर आईं।

आखिरकार यशपाल आर्य ने हरीश रावत को माला पहनाई, लेकिन खुद उनके हाथों माला नहीं पहनी। कार्यक्रम का यह वीडियो सामने आने के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़कर देखा, जबकि अब सैलजा ने इसे महज आपसी मजाक बताते हुए विवाद को तूल न देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!