30 अप्रैल को होंगे कैंट बोर्डों के चुनाव, उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली

उत्तराखंड: देश के सभी 62 कैंट बोर्ड्स मे मतदान 30 अप्रैल को होने वाला है। इसी क्रम मे भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी कैंट बोर्ड्स मे अपने दो प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया है। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत 6 कैंट बोर्ड्स लैंसडौन, रूड़की , क्लेमेनटाउन, देहरादून कैंट, चकराता, लैंडोर कैंट और कुमाऊँ मंडल में 3 रानीखेत,अल्मोडा और नैनीताल कैंट बोर्ड्स आते हैं। 3 मार्च कैंट बोर्ड चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक सामुदायिक भवन क्लेमेनटाउन कैंट मे संपन्न हुई थी।
इसी क्रम में आज गढ़वाल मंडल के प्रभारी भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमे उनके द्वारा कैंट बोर्ड चुनाव मे सात वार्डो से भाजपा के चुनाव चिन्ह चाहने वाले योग्य प्रत्याक्षियों से नाम मांगे। इसी क्रम मे भाजपा के निम्न कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डो से उनके समक्ष अपनी बायो डाटा के साथ दावेदारी प्रस्तुत की।
वार्ड नंबर-1 (महिला आरक्षित) श्रीमती सोनम, श्रीमती अंजू बिष्ट व श्रीमती मीता गुप्ता।
वार्ड नंबर 2- जितेंद्र खंतवाल व श्री मोहन जोशी।
वार्ड नंबर 3- जयपाल रावत, श्रीमती सुशीला रावत व श्री दिनेश जुयाल।
वार्ड नंबर 4- (महिला आरक्षित ) श्रीमती बीना नौटियाल व श्रीमती मंजू कोटनाला।
वार्ड नंबर 5- नरेन्द्र सिंह रावत, श्री दीपक भट्ट, श्री हर्षमणि जुयाल व श्रीमती हेमा परिहार।
वार्ड नंबर 6- नितीन सेमवाल।
वार्ड नंबर 7- मोहम्मद यासीन।
इस अवसर पर कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ता किसी भी वार्ड से पार्षद हेतु अपनी दावेदारी कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 मे कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी के द्वारा पहली बार भाजपा का बोर्ड बनाया गया। दोबारा भी भूपेंद्र सिंह कंडारी के द्वारा फिर वर्ष 2020 मे भाजपा का बोर्ड बनाया गया इसलिऐ भाजपा इस बार भी योग्य समाज के बीच सक्रिय कार्यकर्ताओ को ही पार्टी उम्मीदवार घोषित करेगी।
जिससे तीसरी बार भी क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड मे भाजपा के बोर्ड का गठन हो सके। उन्होंने कहा टिकट मिलने के बाद प्रत्येक दावेदारो व सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याक्षी को जीताने के लिए कार्य करना चाहिए। इसी क्रम मे महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व शीघ्र जीताऊ उम्मीदवारो की घोषणा कर देगी जिससे वह 18 मार्च को कैंट बोर्ड कलेमेनटाउन के कार्यलय मे अपना नामंकन कर सके।
कैंट बोर्ड मे तीन बार उपाध्यक्ष रहे भूपेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि भाजपा के द्वारा प्रत्येक कैंट क्षेत्र मे अनेको विकास कार्य किये गये हैं चाहे वह कैंट बोर्ड के माध्यम से हो या फिर विधायक निधि व सांसद निधी से हो, उन्होंने कहा कि कैंट बोर्ड कलेमेनटाउन की जनता भाजपा को सातो वार्डो मे विजय दिलवायेगी जिससे तीसरी बार भी भाजपा के बोर्ड का गठन हो सके।
यह भी पढे़ं-छात्र-छात्रों के खाते में जायेगी ड्रेस, बैग व जूते की धनराशि
कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन के सभी सात वार्डो मे सैनिक वोटो को मिलाकर लगभग 20,000 मतदाता है। इस महत्त्वपूर्ण बैठक मे धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत भाजपा के दोनों मंडल अध्यक्ष जगदीश भदरी, विनोद सिंह पुंडीर के साथ ही स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पांडे, पवन गोयल, महेश गोयल, कैप्टन उमादत सेमवाल, कैपटन राजेंद्र सिंह रावत, हाजी शमशाद अली, मकसूद अंसारी, खेम सिंह पाल, श्रीमती मंजू तनवाल, श्रीमती पूनम ममगई, प्रियंका गुसांई सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।