DehradunUttrakhand

हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों का आंकड़ा 4.80 करोड़ पार

कांवड़ यात्रा के सफल संपन्न होने के बाद डीएम एसएसपी ने गंगा पूजन

कांवड़ मेले में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या के लिहाज से नया रिकॉर्ड बना है। सावन की शुरुआत से लेकर कांवड़ मेले के समापन तक करीब 4.80 करोड़ कांवड़िए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान किया और गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर हरकी पैड़ी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन और आरती की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।इसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और कांवड़ मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

इस बार कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हरकी पैड़ी और प्रमुख गंगा घाटों के अलावा कनखल, ज्वालापुर और आसपास के क्षेत्रों में भी दिन-रात कांवड़ियों की आवाजाही बनी रही। कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना होते रहे।मेले के अंतिम दिनों में डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से हाईवे और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं के बीच कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!