Uncategorized
बदरीनाथ धाम में कंचन गंगा क्षेत्र के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मची हलचल
गर्मी बढ़ने से ऊंचाई वाले इलाकों में तेजी से पिघल रही बर्फ, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

बदरीनाथ धाम में यात्रा के दौरान कंचन गंगा क्षेत्र के ऊपर अचानक हिमखंड टूटने की घटना सामने आई, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि बढ़ती गर्मी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिससे पहाड़ों से हिमखंड खिसकने की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन सतर्क हैं। हर साल गर्मियों के मौसम में कंचन गंगा और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह हिमखंड टूटने और नीचे खिसकने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।