नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए जुटाई गई करीब 5.67 लाख रुपये की सहायता राशि

देहरादून। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली सुधार सभा की विभिन्न शाखाओं और सामाजिक संगठनों ने सहायता राशि जुटाई। शाखा अध्यक्षों और उनकी टीमों ने एकत्रित धनराशि गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा को नेपाल आपदा राहत के लिए सौंपी।

कौलागढ़ शाखा के अध्यक्ष सुशील भंडारी और उनकी टीम ने 1,09,401 रुपये, शिव मंदिर समिति ठाकुरपुर ने 56,152 रुपये, भगवानपुर शाखा के अध्यक्ष सीबी गुरुंग और उनकी टीम ने 65 हजार रुपये तथा देहरादून लिम्बु एसोसिएशन के अध्यक्ष डीबी लिम्बु एवं सहयोगियों ने 1,62,815 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।इसी क्रम में किरात राई संस्था की अध्यक्ष इंद्रा राई और उनकी टीम ने 60,100 रुपये, जबकि रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष हरि प्रसाद थापा और उनकी टीम ने 1,13,461 रुपये की सहायता राशि सौंपी। इस तरह कुल 5,66,929 रुपये की सहायता राशि एकत्रित की गई।केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में गोर्खाली सुधार सभा नेपाल के प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सभी शाखा अध्यक्षों, उनकी टीमों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद सहित विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष और प्रतिनिधि मौजूद रहे।