INDIA

अमेरिका का दोहरा रवैया! भारत पर दबाव, लेकिन खुद रूस से तेल खरीदने की तैयारी

अमेरिका का दोहरा रवैया! भारत पर दबाव

अमेरिका के दोहरे रुख ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक ओर अमेरिका भारत और चीन जैसे देशों पर रूस से तेल और गैस की खरीद बंद करने का दबाव बना रहा है, वहीं दूसरी ओर खुद रूस के साथ तेल खरीद को लेकर समझौते करने की बात सामने आ रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से बड़े पैमाने पर डीजल खरीदने के ऐलान ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है। गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिका ने भारत समेत रूस से तेल खरीदने वाले शीर्ष पांच देशों को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने रूस से तेल खरीदना जारी रखा, तो उन पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

ऐसे में अमेरिका की इस नीति पर सवाल उठने लगे हैं कि जब वह दूसरे देशों को रूस से ऊर्जा खरीदने पर प्रतिबंधों और भारी टैरिफ की धमकी दे रहा है, तो खुद रूस से खरीदारी करने का उसका रुख कितना उचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!