DehradunUttrakhand

गोर्खाली सुधार सभा की नवादा और मोथरोवाला शाखाओं का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

मेधावी छात्रा को छात्रवृत्ति, पूर्व सैनिक का सम्मान; गोर्खाली सुधार सभा का अधिवेशन संपन्न

देहरादून, 30 जून। गोर्खाली सुधार सभा की नवादा एवं मोथरोवाला शाखाओं के वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुए। दोनों कार्यक्रमों में सभा के केंद्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की उपलब्धियों, सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

नवादा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पंडित गोविंद प्रसाद पंथी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री तथा मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत किया गया। शाखा अध्यक्ष ने विगत वर्ष के कार्यों एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा के वयोवृद्ध पूर्व सैनिक खेमा बहादुर थापा को सम्मानित किया। साथ ही मेधावी छात्रा स्वास्तिक थापा को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद पंथी एवं उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्था भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं जागरूकता के क्षेत्र में भी गंभीरता से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह थापा, योगेंद्र सिंह थापा, अनुरंग गुरूंग, बिजेंद्र सिंह थापा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं मोथरोवाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन शाखा अध्यक्ष हेम विक्रम शाही की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत किया गया। शाखा अध्यक्ष ने शाखा की गतिविधियों एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

केंद्रीय अध्यक्ष ने शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए सभा की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शेर बहादुर क्षेत्री, सुखदेव शाही, तारा देवी, गीता थापा, दिनेश थापा, भीम सिंह, रीता शाही, सपना ठाकुरी, नीलू मल्ल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!