स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स 2026: सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर, 44 साल का इंतजार खत्म

नई दिल्ली: भारतीय धावक सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की मैराथन में रजत पदक अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश के 28 वर्षीय बरवाल ने 42.195 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड में पूरी की।

इस पदक के साथ एशियन गेम्स की मैराथन स्पर्धा में भारत का 44 साल से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। भारत को इससे पहले 1982 में इस इवेंट में पदक मिला था।

जापान के इशिताका यामाशिता ने रेस में पहला स्थान हासिल किया, जबकि चीन के पेइयू फेंग को कांस्य पदक मिला। बरवाल भारतीय सेना से जुड़े एथलीट हैं और 5,000 व 10,000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!