बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने किया बीकेटीसी ऋषिकेश ट्रांजिट केंप स्थित कार्यालय का निरीक्षण
यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, तीर्थयात्रियों से लिया फीडबैक

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने शुक्रवार को बीकेटीसी के ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर समिति के विभिन्न कार्यालयों की पत्रावलियों, उपस्थिति पंजिका, स्टोर कक्ष, नव स्थापित कार्यालय केबिन तथा सभागार सहित कार्यालय परिसर का अवलोकन किया।
मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में मौजूद तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की तथा यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं और सुविधाओं का फीडबैक प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मंदिर समिति की प्राथमिकता है। बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, ओएसडी राकेश सेमवाल, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी,बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,विधि सहायक आशुतोष शुक्ला कार्यालय प्रभारी संजय भट्ट, अनीता बर्त्वाल, विनोद नौटियाल आदि मौजूद रहे।