बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर:केक काटकर बर्थडे बॉय ने की तीन दोस्तों की हत्याएं
मजाक में केक लगाने से भड़का विवाद बना खूनी, तीन दोस्तों को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से आई इस सनसनीखेज घटना ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। खुर्जा इलाके में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बर्थडे बॉय ने अपने ही तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी।मरने वालों में एक भाजपा नेता का चचेरा भाई भी था। इस घटना क बाद इलाके में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए। हैरानी की बात यह है कि कत्ल करने वाला कोई और नहीं, बल्कि बर्थडे बॉय है।
चेहरे पर लगा केक बना मर्डर की वजह
पूरी घटना खुर्जा के RJS फिटनेस जिम का है। जहां शनिवार देर रात तक जीतू सैनी के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसने पार्टी में अपने दोस्तों को बुलाया था। जिसमें भाजपा नेता के चचेरे भाई और भतीजे भी गए हुए थे। इसी दौरान बथर्डे बॉय के चेहरे पर भाजपा नेता के भाई ने केक लगा दिया था। इतनी सी बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। फिर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। तीन मर्डर करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस मौके पर पहंची और जवानों को तैनात कर दिया गया। वहीं तीनों मृतकों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की जान गई है। बता दें कि मनीष भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई था। वहीं आकाश और अमरदीप भी परिवार से थे। अगर आरोपी जीतू की बात करें तो वह भी राजनीति से जुड़ा हुआ है। जो पूर्व बसपा नगर अध्यक्ष रह चुका है।