Uncategorized

CBSE 12th Result : 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी, 85.20% छात्र सफल हुए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CBSE 12th Result 2026 घोषित कर दिया है. इस साल छात्रों के पास परसेंटेज में गिरावट दर्ज की गई है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

इसके अलावा, CBSE 12th Result का रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in, और results.gov.in पर भी देखे सकते हैं. स्टूडेंट्स DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप के जरिये भी अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं. साथ ही रिजल्ट लिंक SMS के जरिये भी मिलेगा.

सीबीएसई के मुताबिक, इस साल छात्रों के उत्तीर्ण होने के परसेंटेज में गिरावट दर्ज की गई है. बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल डेटा के अनुसार, 2026 में कुल पास परसेंटेज 85.20% हो गया है, जो 2025 में रिकॉर्ड किए गए 88.39% के मुकाबले 3.19% कम है.

सीबीएसई ने नहीं जारी की मेरिट लिस्ट
CBSE ने इस साल बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि इसके पीछे का कारण स्टूडेंट्स के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा (Unhealthy Competition) से बचना है. हालांकि, बोर्ड उन टॉप 0.1% स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट देगा जिन्होंने सब्जेक्ट्स में सबसे अधिक अंक लाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!