Uncategorized

भारत-चीन सीमा से सटे पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जिला मुख्याल उत्तरकाशी के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया.

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को सीमांत जनपद उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे। उनका यह दौरा भारत-चीन सीमा से सटे दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों की वास्तविक स्थिति जानने और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है।

अपने दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित पोलिंग बूथों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, संचार व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।झाला हेलीपैड पर पहुंचने पर उनका स्वागत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम तथा एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प भेंट कर किया। इसके बाद वे प्रशासनिक दल के साथ भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल क्षेत्र के लिए रवाना हुए।हर्षिल में उन्होंने पोलिंग बूथों का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उनके गंगोत्री धाम पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।यह दौरा सीमांत क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दुर्गम इलाकों में आयोग की सक्रियता से स्थानीय लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!