DehradunUttrakhand

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा साइकिल राइड एवं योग कार्यक्रम का आयोजन

योग दिवस पर देहरादून साइक्लिंग क्लब की विशेष राइड, दिया स्वास्थ्य और सद्भाव का संदेश

देहरादून, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देने हेतु एक विशेष साइकिल राइड का आयोजन किया गया। प्रातः 5 बजे प्रेमनगर चौक से प्रारम्भ हुई इस राइड में क्लब के सदस्यों एवं साइक्लिंग प्रेमियों नेउत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

राइड प्रेमनगर चौक से नंदा की चौकी, पोंधा, यूपीईएस विश्वविद्यालय होते हुए डूंगा पहुँची। डूंगा में सभी प्रतिभागियों ने प्राकृतिक वातावरण के बीच 15 मिनट का योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया। इस अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने कहा कि योग शरीर और मन दोनों को शांति प्रदान करता है तथा व्यक्ति को संतुलित एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर समाज में होने वाले झगड़ों एवं विवादों की खबरें उन्हें अत्यंत दुखी करती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने इस साइकिल राइड को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा उत्तराखण्ड में शांति और सौहार्द को समर्पित किया।

 

योग एवं ध्यान सत्र के पश्चात सभी साइकिल चालक मांडूवाला फॉरेस्ट ट्रेल की ओर रवाना हुए तथा वहाँ से सिद्धूवाला चौक होते हुए पुनः प्रेमनगर पहुँचे।

 

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह, डिजिटल मीडिया प्रमुख अंशु कनौजिया, प्रणय पंत, चिरांग, मोहम्मद  हारिस, प्रांजल कपूर, सुरेन्द्र कुमार, अर्नब पाल सहित अनेक साइक्लिंग प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा समाज में शांति एवं सकारात्मकता फैलाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!