DehradunUttrakhand

पैलेट गन मामले में FIR की मांग, राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी थाने के बाहर धरने पर बैठी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब के मामले में शिकायत दर्ज कराने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न किए जाने पर राहुल गांधी डीसीपी से मिलने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद वह थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ साहिल का परिवार भी मौजूद रहा।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल गांधी के समर्थन में थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक मामले में केस दर्ज नहीं किया जाता, वह वहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने पुलिस से मामले की अब तक हुई जांच और की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी।

यह मामला जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़ा है, जिसमें छात्र साहिल लोचब के घायल होने की बात सामने आई थी। राहुल गांधी इसी मामले में पुलिस से एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!