Uncategorized

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे ”ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत  को टौंगिया तिराहा, दूधली रोड, डोईवाला पर की जा रही चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त काकू उर्फ जॉन पुत्र कुलवंत सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-36 वर्ष को 7.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर  धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदी है तथा स्थानीय नशेडियों से कम दामों में थोडी-थोडी स्मैक खरीदता है, जिसे वो अन्य नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर उससे होने वाले मुनाफे से अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं अभियोगों जेल जाना प्रकाश में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!