DehradunUttrakhand
FDA की कार्रवाई, महाराष्ट्र में Domino’s के चार आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को लेकर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें तीन प्रतिष्ठान मुंबई और एक सतारा जिले में स्थित है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़े नियमों में कमियां सामने आने के बाद की गई। FDA की टीम ने मुंबई में डोमिनोज के कई आउटलेट्स की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया था।जिन आउटलेट्स पर कार्रवाई हुई, उनमें विले पार्ले वेस्ट, बोरीवली वेस्ट और घाटकोपर वेस्ट स्थित R-City Mall का डोमिनोज आउटलेट शामिल है। ये सभी आउटलेट जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड द्वारा संचालित किए जाते हैं। चौथा आउटलेट सतारा जिले में है।