उत्तराखंडदेहरादून

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 25 लाख की हेराफेरी उजागर

देहरादून पुलिस ने आज तीन ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी किया करते थे.

एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 66 एटीएम बरामद किए गए है. आरोपी एटीएम से पैसे निकालने आये लोगों की सहायता के बहाने धोखे से उनके एटीएम बदलकर उनसे पिन की जानकारी लेकर घटना को अंजाम देते थे.

आरोपी अधिकांश अकेले बुजुर्ग व्यक्तियों को टारगेट बनाते थे. पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में एक गैंग सक्रिय है, जो लोगों की सहायता करने के नाम पर उनसे एटीएम से संबंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर धोखे से उनका एटीएम बदल लेते हैं और बाद में उनके एटीएम से धनराशि निकाल लेते हैं.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत इलाके में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने सफेद रंग की कार रोकी, जिसमें तीन लोग सवार थे. कार सवार लोगों ने अपना नाम इमरान, नसीरुद्दीन और खालिद बताया.

पुलिस ने जब कार और उन लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम कार्ड बरामद हुए. पुलिस ने जब आरोपियों ने इस कार्ड के बारे में जानकारी मांगी तो वो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिसके सम्बन्ध में कोतवाली प्रेम नगर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

थाना प्रेम नगर प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि तीनों आरोपी अलग-अलग एटीएम में जाकर वहां सीधे साधे और बुजुर्ग व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते थे. आरोपी पहले उन लोगों को अपनी बातों में उलझाते और फिर हेल्प करने के नाम पर उनका एटीएम पिन देख लेते थे. इसी बीच बड़ी चालाकी से वो लोगों के एटीएम को बदल देते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!