DehradunUttrakhand

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया टीएचडीसी टनल का निरीक्षण

गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी ने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से घटनाक्रम और अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टनल में फंसे तीन श्रमिकों की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत अन्य बचाव दल पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। टनल में जमा पानी को सक्शन पंपों के माध्यम से तेजी से बाहर निकाला जा रहा है, ताकि बचाव अभियान को गति दी जा सके और फंसे श्रमिकों तक जल्द पहुंच बनाई जा सके।प्रशासन एवं राहत-बचाव दलों द्वारा मौके पर स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!