उत्तराखंडदेहरादून

हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया माल्यार्पण.

देहरादून, 25 अप्रैल। c इस अवसर पर गणेश जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया माल्यार्पण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वर्गीय बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ की पगडंडियों से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि बहुगुणा न केवल उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे, बल्कि केंद्र सरकार में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

मंत्री जोशी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने हमेशा राज्य हित को प्राथमिकता दी और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके कार्य और राजनीतिक जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बहुगुणा द्वारा किए गए विकास कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, डॉ. बबीता सहौत्रा, सुरेंद्र राणा, भावना चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने भी बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!