DehradunUttrakhand

माया पंवार बनी हरितालिका तीज उत्सव मेला-2026 की कार्यक्रम अध्‍यक्षा

गोर्खाली महिला हरितालिका उत्सव तीज कमेटी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले हरितालिका तीज उत्सव मेला -2026 के आयोजन हेतु हरितालिका तीज उत्सव समिति की बैठक हुई| इस बैठक में सर्वसहमति से सविता क्षेत्रीजी को हरितालिका तीज उत्सव मेला-2026की आयोजन अध्‍यक्ष चुना गया |सभी उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं |
समिति अध्यक्ष प्रभा शाह ने बताया कि विगत 19 वर्षों से हमारी हरितालिका तीज कमेटी –अपनी भाषा ,परम्परा एवं लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव को एक भव्य मेले के रूपमें आयोजित करती आ रही है ,जिसमें देश – विदेश के कलाकारों एवं अतिथिगणों को आमंत्रित किया जाता है |

इस मेले की भव्यता एवं लोकप्रियता को देखकर हरितालिका तीज उत्सव मेला -2019 में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावतजी ने हरितालिका तीज उत्सव मेले को राज्य मेले का दर्जा दिये जाने की घोषणा की थी एवं राज्य कैलेंडर में भी हरितालिका तीज के दिन अवकाश प्रकाशित करनेकी घोषणा भी की थी | |

इस वर्ष हरितालिका तीज उत्सव मेला -2026का आयोजन रविवार, 06सितम्बर 2026 के दिन महेंद्रा ग्राऊंड गढ़ी कैंट देहरादून में भव्य रूप में किया जायेगा |इस महत्वपूर्ण बैठक में कमेटी की संरक्षक गोदावरी थापली,  पूजा सुब्बा चन्द, मीनू क्षेत्री , कविता क्षेत्री, पुष्पा क्षेत्री,  प्रमिला खत्री,  कविता शाही,  मीनू आले,  सविता क्षेत्री, संध्या थापा, नरेन्द्र खत्री  मधुसूदन शर्मा राजेन्द्र गुरूंग उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!