
देहरादून: विश्व हिंदू परिषद की हरिद्वार में हुई बैठक में संतों ने हिंदू समाज से परिवारों में दो से तीन बच्चों के पालन-पोषण की अपील की। बैठक में घटती प्रजनन दर, जनसांख्यिकीय बदलाव और बदलते सामाजिक परिवेश को लेकर चिंता जताई गई।
विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि हिंदू समाज में जनसंख्या संतुलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। संगठन ने एक बच्चे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए परिवारों में दो से तीन बच्चों के महत्व पर जोर दिया।
बैठक में परिवार से जुड़े कानूनों की समीक्षा की मांग भी उठाई गई। संगठन ने इसे अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही।