19 जुलाई को होगा गोर्खाली सुधार सभा का केंद्रीय वार्षिक अधिवेशन
मानेकशॉ सभागार में केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा की अध्यक्षता में आयोजित होगा अधिवेशन

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा का केंद्रीय वार्षिक अधिवेशन आगामी 19 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे मानेकशॉ सभागार में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा की अध्यक्षता में होने वाले इस अधिवेशन को लेकर केंद्रीय कार्यकारिणी तैयारियों में जुटी हुई है।
सभा का वार्षिक अधिवेशन सभा की नियमावली के पैरा 10 (क) से (छ) के तहत आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी, पूर्व अध्यक्ष, संयोजित सदस्य, विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष तथा सभा के सम्मानित सदस्य भाग लेंगे।सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिक तैयारियां प्रगति पर हैं। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, वार्षिक प्रतिवेदन, भावी योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।अधिवेशन के मुख्य एजेंडा बिंदुओं को सभा के सूचना पट पर चस्पा कर दिया गया है, ताकि सभी सदस्य पूर्व में ही प्रस्तावित विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकें।