मसूरी पुलिस ने लौटाई मुस्कान, महाराष्ट्र की बुजुर्ग महिला का खोया पर्स किया बरामद
50 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स अल्प समय में ढूंढकर महिला को सौंपा, दून पुलिस की मित्रता-सेवा-सुरक्षा की मिसाल

प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उक्त मोटर साइकिल का नम्बर निकालकर मोटर साइकिल स्वामी से सम्पर्क स्थापित करते हुए उन्हें मौके पर बुलाया, जिस पर मोटर साइकिल मालिक तत्काल मौके पर पहुंचा। महिला का पर्स उक्त मोटर साइकिल के पीछे सीट पर लगे एक हैण्डल पर यथावत लटका हुआ था, जिसे उक्त महिला के सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा चैक करने उनके पैसे तथा समस्त आईडी पर्स में मौजूद मिले। मोटर साइकिल स्वामी द्वारा बताया गया कि वो किसी काम से उक्त स्थान पर आया था तथा अपना काम समाप्त होने के बाद वो मोटर साइकिल स्टार्ट करके वंहा से चला गया, इस दौरान उसे उक्त पर्स के अपने बाइक पर लटके होने के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं थी।पर्स में रखी नगदी व आवश्यक दस्तावेजो को सकुशल वापस पाकर महाराष्ट्र से आई हुई महिला श्रद्वालु द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिये दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया