Uncategorized
एसडीआरएफ उत्तराखंड द्वारा टोंस नदी में फंसे व्यक्ति का सकुशल रेस्क्यू
उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में जेसीबी सहित नदी में फंसे युवक को SDRF टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में टोंस नदी में फंसे एक युवक का SDRF उत्तराखंड ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम सल्ला के पास एक युवक जेसीबी मशीन सहित नदी के बीच फंस गया था और तेज बहाव के कारण बाहर निकलने में असमर्थ था। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट मोरी से टीम मुख्य आरक्षी सत्येंद्र रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान 23 वर्षीय अमित वर्मा निवासी ग्राम कलेथा, चकराता के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद युवक को सकुशल जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि जेसीबी मशीन नदी में ही खड़ी रही।