बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के कई बड़े नेता , सदस्यता अभियान से बड़ी सेंधमारी
उत्तराखंड बीजेपी सदस्यता अभियान के लिये बीजेपी मुख्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हैं. इसी कड़ी में दोनों दल सदस्यता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं. इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं. आज देहरादून में भी भाजपा का बड़ा सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और कई बड़े चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
भाजपा की सदस्यता लेने वालो में लक्ष्मी राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस, मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका 2022 विधायक्ष प्रत्याशी, दर्शन लाल आर्य, पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली शामिल हैं. इन सभी लोगों ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की. भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाया. उसके बाद फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गयाय
उत्तराखंड बीजेपी सदस्यता अभियान के लिये बीजेपी मुख्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं. सुबह से ही उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में चहल पहल देखी जा रही हैं. पार्टी ने नेता और कार्यकर्ता बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इसे लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं.