DehradunUttrakhand
देहरादून के राजपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, थार रॉक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त
देहरादून। राजपुर क्षेत्र में देर रात करीब तीन बजे एक थार रॉक्स भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त थार रॉक्स को देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।