DehradunUttrakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई हेमंत द्विवेदी

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने गृह क्षेत्र स्थित पौराणिक यमकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार प्रात: को  बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक तथा  केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई।  बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी । शाम को विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के गृह क्षेत्र यमकेश्वर स्थित पौराणिक  यमकेश्वर महादेव शिव मंदिर में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा-अर्चना की गयी। भगवान शिव का जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा संपूर्ण प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

उन्होंने बताया कि गुरुवार, 17 सितंबर को देश के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जाएगा तथा आगामी एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाया जायेगा।साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धामों में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर की गयी विशेष पूजा-अर्चना का उद्देश्य प्रदेश की शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करना है।

उन्होंने बताया कि बीकेटीसी की ओर से बदरीनाथ धाम में धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी वाणी विलास डिमरी तथा वेदपाठी आचार्य अमित बंदोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से महाभिषेक पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।वहीं, केदारनाथ धाम में पुजारी टी.गंगाधर लिंग तथा धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री के नाम से रुद्राभिषेक पूजा संपन्न करायी। धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!