Uncategorized

डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर देहरादून में सख्त वाहन चेकिंग अभियान

शहर में अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ 2 दिवसीय सख्त अभियान

शहर क्षेत्र में सड़क पर अव्यवस्थित एवं बेढंगे ढंग से खड़े किए गए वाहनों के विरुद्ध 02 दिवसीय सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री पंकज श्रीवास्तव एवं उनकी टीम तथा परिवहन कर अधिकारी  श्वेता रौठान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। अभियान में उपनिरीक्षक  शशिकांत तोंगवाल,  कुशल सिंह, सहायक निरीक्षक नवीन कुमार, अमीत धारीवाल, मोहर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी सम्मिलित रहे।
अभियान के दौरान सड़क पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले कुल 54 वाहनों के चालान सहित कुल 157 वाहनों के चालान किए गए तथा 16 वाहनों को निरुद्ध  किया गया। जो व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, उनमें से कुछ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

इसी क्रम में ऐसे वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई, जिनमें मूल  चक्कों के स्थान पर बड़े एवं संशोधित  चक्के लगाए गए थे, विशेषकर महंगी गाड़ियों जैसे थार आदि में। ऐसे संशोधित वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई करते हुए 04 वाहनों के चालान किए गए तथा 01 वाहन को निरुद्ध किया गया। इस प्रकार के बदलाव नियमों के विरुद्ध हैं और सड़क सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं।
यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। किसी भी दशा में सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!