New Delhiराजनीति

दिल्ली दौरे पर बड़े काफिले के साथ पहुंचे तमिलनाडु के सीएम विजय, सियासी चर्चाएं तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत और सादगी अपनाने की अपील के बावजूद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बड़े काफिले के साथ राजधानी पहुंचकर सुर्खियां बटोरी हैं। बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दिल्ली दौरे पर सीएम विजय ने एक दर्जन से गाड़ियों वाले काफिले के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की।

कई गाड़ियों के काफिले के साथ PM से मिलने पहुंचे CM विजय

सूत्रों के अनुसार, सीएम विजय चेन्नई से चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और तमिलनाडु हाउस में रुके। उनकी मुलाकात पीएम मोदी से दोपहर में तय थी, जिसमें मेकेदातु बांध विवाद, NEET परीक्षा, राज्य को वित्तीय सहायता और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान उनका काफिला काफी बड़ा था, जो ट्रैफिक व्यवस्था पर असर डाल रहा था।

पीएम मोदी ने की थी ईंधन बचाने की अपील

पीएम मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन बचाने, अनावश्यक खर्च कम करने और सादगी बरतने की अपील की थी। खुद पीएम ने अपने काफिले को काफी छोटा कर लिया है। कई मुख्यमंत्री और नेता भी इस अपील का पालन कर रहे हैं। लेकिन सीएम विजय के बड़े काफिले ने विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना को जन्म दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!