Uncategorized

पर्यटन- संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भगवान श्री बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन किये

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पर्यटन मंत्री का स्वागत किया*

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज सोमवार प्रात: को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये तथा विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्री केदारनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

श्री केदारनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, प्रोटोकॉल सहायक नोडल अधिकारी दीपक पंवार सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

 

इसके बाद दोपहर को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। उन्होंने देश-प्रदेश की उन्नति, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल, वेदपाठी आचार्य रवीन्द्र भट्ट, अमित बंदोलिया,सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी संदीप कप्रवाण, वैभव उनियाल, राहुल नेगी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!