Uncategorized

UKPSC ने जारी किया नया भर्ती कैलेंडर, सालभर में होंगी परीक्षाएं।

नये कैलेंडर के हिसाब से सालभर में 16 प्रवक्ता परीक्षाएं कराई जाएंगी.

 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बेरोजगार युवाओं के लिए भविष्य का प्लान तय किया है. यह प्लान आगामी परीक्षाओं को लेकर है. जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित विभागों के रिक्त पदों की परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीख जारी की गई है.राज्य लोक सेवा आयोग ने साल 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों के अंतर्गत आयोजित होने वाली परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं. खास बात यह है कि आयोग ने जुलाई से लेकर दिसंबर 2026 तक अलग-अलग विषयों की मुख्य परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है. जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में बड़ी राहत मिलेगी.जारी कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा अलग-अलग विषयों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी. आयोग ने विषयवार तिथियां निर्धारित करते हुए परीक्षाओं को खासतौर पर रविवार के दिन आयोजित करने का निर्णय लिया है. जिससे अधिकतम अभ्यर्थियों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से 21 से 24 अप्रैल तक उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा तय हुई है. इसी तरह PCS की मुख्य परीक्षा 2025 के लिए 27 से 30 अप्रैल 2026 की तारीख तय की गई है. इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 में भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता पद पर 9 मई की तरख प्रस्तावित है. इसी तरह नागरिक शास्त्र विषय में प्रवक्ता पद पर 10 मई को परीक्षा होगी. इस अलग 19 मई को समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर परीक्षा कराई जानी है. इसके बाद 30 मई को राजकीय इंटर कॉलेज 2025 की हिन्दी विषय में प्रवक्ता पद पर परीक्षा प्रस्तावित है.

इसके बाद 31 मई को इतिहास विषय पर प्रवक्ता पद के लिए राजकीय इंटर कॉलेज 2025 की परीक्षा कराई जाएगी. इसके बाद कृषि विषय में प्रवक्ता पद के लिए राजकीय इंटर कॉलेज 2025 की परीक्षा 11 जून को होगी. इसके बाद अगली परीक्षा 5 जुलाई को प्रस्तावित है जो गणित विषय पर प्रवक्ता पद के लिए होगी. इसके बाद 12 जुलाई को जीव विज्ञान विषय में प्रवक्ता पद पर परीक्षा होगी. इसके बाद 19 जुलाई को उच्च न्यायालय में सहायक अधिकारी, टाइपिस्ट, लाइब्रेरियन, अनुवादक की स्क्रीनिंग परीक्षा कराई जाएगी.

इसमें 26 जुलाई 2026 को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद 23 अगस्त 2026 को रसायन शास्त्र की परीक्षा प्रस्तावित है. सितंबर माह में भी परीक्षाओं का सिलसिला जारी रहेगा. जिसमें 20 सितंबर को वाणिज्य और 27 सितंबर को भूगोल विषय की परीक्षा होगी. इसके बीच 6 सितंबर को एक तिथि आरक्षित रखी गई है. जिससे जरूरत पड़ने पर उसमें अन्य परीक्षा या संशोधन किया जा सके.अक्टूबर महीने में भी परीक्षाओं का घना कार्यक्रम तय किया गया है. 4 अक्टूबर को एक बार फिर तिथि आरक्षित रखी गई है. 11 अक्टूबर को अर्थशास्त्र, 18 अक्टूबर को समाजशास्त्र और 23 अक्टूबर को संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. संस्कृत विषय की परीक्षा शुक्रवार को रखी गई है. अन्य अधिकांश परीक्षाएं रविवार को निर्धारित की गई हैं.

इसके अलावा नवंबर और दिसंबर में भी परीक्षाओं का क्रम जारी रहेगा. 29 नवंबर 2026 को गृह विज्ञान विषय की परीक्षा प्रस्तावित है. 6 दिसंबर 2026 को कला विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस तरह आयोग ने लगभग आधे वर्ष तक चलने वाली परीक्षा प्रक्रिया का पूरा खाका प्रस्तुत कर दिया है.

आयोग द्वारा जारी नोट में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी तिथियां प्रस्तावित हैं. परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है. यानी किसी प्रशासनिक, तकनीकी या अन्य कारणों से परीक्षा तिथियों में संशोधन संभव है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखें.

परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है. लंबे समय से परीक्षाओं की तिथियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब स्पष्ट दिशा मिल गई है. खासतौर पर प्रवक्ता पदों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह कैलेंडर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!