Uncategorized

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा

चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

फारुख खान पुत्र इजहार हुसैन निवासी नियर गोविंद हॉस्पिटल, जोगीवाला, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके 02 मोबाइल फ़ोन चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 178/26 धारा 305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक: 20-05-26 की रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल मेगा मार्ट के पीछे से एक अभियुक्त अमित कुमार पुत्र कल्याण सिंह को घटना में चोरी किये गये 02 मोबाइलों को साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!