Uncategorized

उत्तराखंड के युवाओं को सरकारी पदों पर नौकरी का बड़ा मौका, मई से दिसंबर तक होंगी भर्ती परीक्षाएं

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' के अंतर्गत 2,000 से ज्यादा पदों के लिए 14 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है.

उत्तराखंड में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने साल 2026 में मई से दिसंबर महीने तक होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की है. जिसमें राज्य भर के समूह ग (Group C) के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.

दरअसल, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साल 2026 के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग ने इस कैलेंडर में समूह ‘ग’ के विभिन्न विभागों में होने वाली सीधी भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की हैं. आयोग के इस कार्यक्रम के बाद लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है.

शेड्यूल के मुताबिक, मई 2026 से लेकर दिसंबर 2026 तक अलग-अलग विभागों में भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इनमें वाहन चालक, स्नातक स्तरीय, सहायक लेखाकार, स्केलर, व्यक्तिगत सहायक, पुलिस आरक्षी, वन आरक्षी समेत कई पद शामिल हैं. आयोग ने विज्ञापन जारी होने की संभावित तिथि और परीक्षा तिथि दोनों का विवरण सार्वजनिक किया है.

इन पदों पर नौकरी का मौका: सबसे पहले 72 पदों पर वाहन चालक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी. इसका विज्ञापन संख्या 75 जारी किया जा चुका है और परीक्षा 31 मई 2026 को प्रस्तावित है. इसके बाद स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा आगामी 14 जून 2026को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती में कुल 416 पद शामिल हैं.

आयोग के कार्यक्रम में विशेष तकनीकी अर्हता वाले विभिन्न पदों की परीक्षा भी शामिल की गई है. 57 पदों के लिए यह परीक्षा 28 जून 2026 को प्रस्तावित है. वहीं, पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.

कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इंटरमीडिएट और स्नातक अर्हता वाले 93 पदों के लिए 25 मई 2026 को विज्ञापन प्रस्तावित है. जबकि, परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होगी. इसके अलावा विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 305 पदों पर भर्ती के लिए 10 जून 2026 को विज्ञापन जारी किया जाएगा और परीक्षा 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!